how to check temperature sensor
सेंसर क्या है और इसे कैसे चेक करें ?
एयर कंडीशनिंग सिस्टम या रेफ्रिजरेशन सिस्टम में अलग - अलग जगहों का तापमान मापने के लिए अलग - अलग साइज के तथा अलग - अलग रेजिस्टेंस वैल्यू के सेंसर लगाए गए होते हैं। लेकिन सभी सेंसर का काम बिल्कुल एक जैसा ही होता है , सभी तापमान मापने वाले सेंसर की रेजिस्टेंस वैल्यू के उतार - चढ़ाव के कारण यूनिट में लगायी गयी इलेक्ट्रॉनिक्स सर्किट बोर्ड, सेंसर की वैल्यू को पढ़कर प्रोग्राम किये गए डाटा के हिसाब से यूनिट को लगातार चलाते रहते हैं।
सेंसर किसी भी दशा में उपयोग किया हुआ मिल ही जायेगा , बाहरी हवा के तापमान को मापने के लिए या किसी सक्शन पाइप , डिस्चार्ज पाइप , लिक्विड पाइप , आयल पाइप , रेफ्रिजरेशन कैबिनेट या कंप्रेसर टेम्परेचर , पीसीबी के तापमान जांचने के लिए , तथा और भी अनेक जगहों पर लगा हुआ मिल ही जायेगा।
सेंसर बिलकुल ठीक से चेक करने के लिए 200 kΩ तक के डिजिटल मल्टी-मीटर की आवश्यकता होती है , हालाँकि 200 kΩ तक के मल्टी-मीटर की आवश्यकता केवल 100kΩ से ऊपर के रेजिस्टेंस वैल्यू के सेंसर को चेक करने के लिए ही होता है , यदि 100kΩ या उससे कम वैल्यू के सेंसर को चेक करना हो तो उसके लिए 100kΩ तक के मल्टी-मीटर से भी आसानी से चेक किया जा सकता है
सेंसर चेक करने के लिए सेंसर के वायर को मल्टी-मीटर से लगा कर रखें और सेंसर को चुटकी से पकड़कर रखें , यदि मल्टी-मीटर में 1-1 या 2-2 पॉइंट ड्राप होने लगे तो उसका मतलब है की सेंसर ठीक है , और यदि पॉइंट ज्यादा तेजी से ड्राप होने लगे तो इसका मतलब है की सेंसर ख़राब है ।
इस बात का भी ध्यान दें कि सेंसर चेक करते समय यदि किसी भी तरह कि रेजिस्टेंस वैल्यू या कंपनी के डाटा के दिए गए रेजिस्टेंस वैल्यू से मिलता - जुलता वैल्यू नहीं मिल रहा है तो रेजिस्टेंस ख़राब है , और यदि सभी वैल्यू ठीक से दिखाई दे रहा है तो सेंसर ठीक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें